नोएडा में सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट से सरेआम छेड़खानी, किए गंदे इशारे

Amanat Ansari 30 Jan 2026 10:44: PM 1 Mins
नोएडा में सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट से सरेआम छेड़खानी, किए गंदे इशारे

नई दिल्ली: नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. प्रसिद्ध यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट ने बताया कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाते समय कुछ कार सवार युवकों ने उनकी BMW का लंबे समय तक पीछा किया.

उनके अनुसार, डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर यह सिलसिला काफी दूर तक चला, जहां आरोपी बार-बार उनकी कार को ओवरटेक करते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे थे और गंदे इशारे दे रहे थे. नीतू इतनी डर गईं कि उन्होंने तुरंत अपने पति लखन रावत को फोन किया. लखन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी.

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझा दिया. नीतू और उनके पति ने कोई FIR दर्ज नहीं कराई. पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर उनसे लिखित माफी मंगवाई, और मामला शांत हो गया. नीतू ने बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने डरावने अनुभव को साझा किया.

नीतू बिष्ट (नीतू बिष्ट और लखन रावत के साथ 'लखनीत' चैनल) लाखों फॉलोअर्स वाली पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं, जो फैशन, लाइफस्टाइल और व्लॉग्स बनाती हैं. इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Recent News