कंडोम और ज्यादा बच्चे होने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का कमेंट सोशल मीडिया पर लगा रहा आग!

Amanat Ansari 22 Nov 2025 08:51: PM 1 Mins
कंडोम और ज्यादा बच्चे होने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का कमेंट सोशल मीडिया पर लगा रहा आग!

Entertainment News: ट्विंकल खन्ना के चैट शो ‘टू मच’ के लेटेस्ट एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा और मनीष मल्होत्रा गेस्ट थे. शो के एक मजेदार सेगमेंट में डिबेट का टॉपिक था- ''भारतीय लोग फेयरनेस क्रीम की तुलना में कंडोम खरीदते वक्त ज्यादा शर्माते हैं.'' ट्विंकल और मनीष मल्होत्रा इस बात से सहमत नहीं थे. उनका मानना था कि अब भारत बदल गया है, लोग खुलकर कंडोम खरीदते हैं, कोई हिचक नहीं है.

लेकिन काजोल और सोनाक्षी ने इसका जोरदार समर्थन किया. काजोल ने कहा, ''फेयर एंड लवली मांगते वक्त तो लोग बड़े गर्व से बोलते हैं, ‘वो शाहरुख वाली क्रीम दे दो’, लेकिन कंडोम मांगते वक्त आवाज़ नीची कर लेते हैं, या कहते हैं ‘मेरा दोस्त ले आएगा’.'' बहस गर्माई तो मनीष ने फिर कहा, ''नहीं-नहीं, अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता, देश आगे बढ़ चुका है.''

तभी सोनाक्षी ने बीच में एक लाइन मार दी, ''तो फिर हमारी पॉपुलेशन इतनी ज़्यादा क्यों है भाई?'' बस यही एक सेंटेंस सुनते ही काजोल हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं और पूरा सेट तालियां बजाने लगा. सोनाक्षी का ये तंज सीधे पॉइंट पर था कि अगर सच में लोग बेझिझक कंडोम खरीद रहे होते, तो देश की जनसंख्या ग्रोथ रेट शायद इतनी तेज न होती.

इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. कोई सोनाक्षी को ''लॉजिक क्वीन'' बता रहा है, कोई ट्रोल कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ये सबसे सटीक पॉइंट था. फिलहाल ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और लोग बार-बार इसी एक लाइन पर रिएक्ट कर रहे हैं.

Sonakshi Sinha Kajol kajol twinkle chat show too much

Recent News