नवाब सिंह पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की मांग, बताया सपा का पुराना नेता

Global Bharat 12 Aug 2024 08:57: PM 1 Mins
नवाब सिंह पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की मांग, बताया सपा का पुराना नेता

यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. नवाब सिंह पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है. घटना पर बात करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता जूही सिंह ने कहा कि “नवाब सिंह समाजवादी पार्टी के पुराने नेता हैं... लोगों पर इस तरह के जो आरोप लगते हैं उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए... मुझे तो ये साजिश लग रही है, हम चाहते हैं कि वास्तव में नार्को टेस्ट हो.

यह भी पढ़ें- डिंपल का दुलारा, अखिलेश का दाहिना हाथ था 'नवाब', लेकिन हरकत राक्षस की!

बताते चलें कि नवाब सिंह यादव पर नाबालिग के साथ रेप के प्रयास का आरोप लगाया गया है. यूपी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहा है और उसे अखिलेश यादव और डिंपल यादव करीबी माना जाता है. उसे रविवार रात को चौधरी चंदन महाविद्यालय से गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ सपा नेता के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी, जहां सपा नेता लड़की कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि सपा के कई नेताओं ने उससे कन्नी काट लिया है, लेकिन दबी जुबान में उसे फंसाने का आरोप लगाया है.

अमित मालवीय ने ट्वीट कर सपा पर साधा निशाना

इस मामले में भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट क सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने शोसल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा कि अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी नाबालिग से रेप के प्रयास में सपा नेता गिरफ्तार. सपा सरकार के समय मिनी CM कहलाया जाता था आरोपी नवाब सिंह यादव. उन्होंने आगे लिखा कि कन्नौज में डिंपल यादव के राइट हैंड और सांसद प्रतिनिधि के रूप में है नवाब सिंह यादव की पहचान. क्या अब भी अखिलेश यादव DNA टेस्ट की मांग करेंगे?

Recent News