अभिषेक शांडिल्य
जिनकी रही भावना जैसी प्रभु मूरति तिन्ह देखी तैसी. राम से बड़ा अयोध्या के सांसद को अखिलेश यादव ने राजा क्या बताया उनकी पार्टी के नेताओं की बुद्धि फिर गई है. बाबा की पुलिस ने इस बार ऐसा छापा मारा है कि अखिलेश यादव को DNA टेस्ट की मांग नहीं करनी पड़ेगी. नवाब सिंह का DNA वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है. नवाब सिंह समाजवादी पार्टी का कन्नौज में पिलर था, लेकिन वो महिलाओं के साथ क्या करता इसका खुलासा हो चुका है. DNA टेस्ट की मांग नहीं करनी पड़े इसलिए पुलिस ने LIVE DNA दिखा दिया.
नवाब सिंह की धौंस कैसी है कन्नौज में किसी से पूछ लीजिए. 100 गाड़ियों का काफिला लेकर चलता है, पूरी हनक दिखाता है. सपा कार्यकर्ता हो या पुलिस सब उसकी धौंस से डरते थे. पूर्व ब्लॉक प्रमुख था लेकिन कन्नौज में बिना उसकी मर्जी के एक पत्ता नहीं हिलता था. पूरा रौब था, पूरा भौकाल था..मिर्जापुर वेब सीरीज़ आने के बाद से वो खुद को कालीन भैया कहता और पुलिस को अपने इशारे पर नचाता. अखिलेश यादव कन्नौज जाते तो वो फूल बिछाता लेकिन अब उसकी ज़िंदगी में पुलिस ने ऐसा कांटा बोया कि अखिलेश यादव क्या पूरी समाजवादी पार्टी नहीं निकाल पाएगी.
यह भी पढ़ें- Kolkata doctor rape-murder: CM ममता बनर्जी बताया कब CBI को सौंपा जाएगा मामला
डिंपल यादव और अखिलेश यादव मीडिया में अब क्या कहेंगे? उसके पहले यह जान लीजिए कि योगी को इतना गुस्सा आने वाला है कि यूपी की सियासत में भूचाल आ जाएगा. कन्नौज से अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव जीता था, तब नवाब सिंह उनकी गाड़ी में बैठकर घूमता था. नवाब सिंह ही अखिलेश यादव की रैली करवाता, नवाब सिंह ही फंड देखता और नवाब सिंह ही पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग करता. कहने को वो पूर्व ज़िला अध्यक्ष था लेकिन वो अखिलेश यादव का बेहद करीबी है. अखिलेश यादव नवाब की मां के निधन के बाद लेटर जारी करते हैं, जिसमें लिखा है...
यह भी पढ़ें- कौन है कानपुर का मुख्तार, जिसे पकड़ने के लिए बनी 5 स्पेशल टीम!
प्रिय नवाब सिंह यादव जी. ये समाचार सुनकर दुख हुआ, आपके दुख के साथ हम साथ खड़े हैं. लेकिन क्या अब अखिलेश यादव बुरी तरह से फंस गए हैं? कहानी क्या है? ये कहानी योगी सुनते ही एक्शन के मूड में क्यों आ गए. तुरंत बैठक क्यों बुला ली. DGP से लेकर एक से बढ़कर अधिकारियों को केस में लगा दिया? नवाब सिंह यादव मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानता है. अखिलेश यादव को भैया और डिंपल को भाभी बुलाता है. नवाब सिंह यादव की करतूर का पूरा वीडियो GLOBAL BHARAT TV के पास है.
वीडियो कन्नौज के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय का है. जहां के गेस्ट रूम में नवाब सिंह बेड पर लेटा है, उसके पास एक महिला कुर्सी पर बैठी दिखाई देती है. दोनों आस-पास बैठे हैं. लेकिन इस वीडियो में एक किरदार और है जो अभी दिखाई नहीं देगा. नवाब सिंह नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देता है, कहता है नौकरी लगवा देंगे लेकिन बदले में क्या मिलेगा? वो पीड़िता बाहर जाती है.
UP पुलिस को फोन करती है जिसके बाद पुलिस दौड़ते हुए आती है. साथ में कई गाड़ियां होती है, महिला सिपाही साथ में होती है. लड़की से पुलिस पूछती है किधर बैठा है, वो बताती है यहां बैठा है और उस कमरे का दरवाज़ा खुलता है. जैसे ही पुलिस अंदर जाती है महिला हैरानी से देखती है. नवाब सिंह को कुछ समझ में ही नहीं आता है क्या हो रहा है? पुलिस को देखकर नवाब सिंह अपने कपड़े उठाता है. महिला के सामने वो बिना कपड़े क्यों था? महिला अपना फोन खोजती है, नवाब सिंह हक्का बक्का हो जाता है.
पुलिस बाहर लेकर आती है तो नवाब सिंह का चेहरा उतर जाता है. DNA टेस्ट लाइव हो जाता है, नाबालिग पुलिस को ना बुलाती तो क्या होता? नवाब सिंह कब से क्या कर रहा था, कितनों को नौकरी का झांसा दिया? डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि रहा है...डिंपल का करीबी रहा है लेकिन क्या समाजवादी पार्टी के नेता ऐसा करेंगे? क्या योगी को बुलडोज़र एक्शन लेना ही पड़ेगा? क्या सपा कार्यालय कन्नौज में बुलोडज़र चलेगा? ऐसे कई सवाल घूम रहे हैं? सदन में योगी ने एक बार नहीं कई बार कहा है कि अपराधियों का संरक्षण सपा ही करती है तो क्या ये सच है नवाब हो या मोईद सब की सोच एक जैसी है?