दक्षिणी कुवैत के मंगफ़ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में 12 जून को आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई थी. इसी बीच आज भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान 45 भारतीयों के शवों को लेकर केरल पहुंचा. इस दौरान कोच्चि में हवाई अड्डे पर भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात की गईं. वहीं मरने वालों में तीन उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं.
मृतकों में एक यूपी के वाराणसी 2 गोरखपुर के रहने वाले थे, जिसकी पहचान वाराणसी के माधव सिंह और गोरखपुर के जयराम और अंगद गुप्ता के रूप में की गई है. बता दें कि जिस विमान से भारतीयों को लाया गया है, उसका नाम हरक्यूलिस है. जानकारी मिली है कि यूपी के लोगों के शव उनके पैतृक गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिसकी व्यवस्था यूपी सरकार करेगी. केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह अभी भी कुवैत में ही मौजूद हैं.

इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. ज्ञात रहे कि कुवैत के मंगाफ में 13 जून दिन बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी. इस दौरान 45 भारतीय सहित कुल 49 लोगों की मौत हो गई थी.

वहीं आग के कारण 50 से अधिक लोग झुलस कर घायल भी हो गए थे. एक समाचार एजेंसी ने बताया था कि कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने इसे लेकर पहले जानकारी दी थी. उन्होंने ही बताया था कि अधिकारियों ने उसे आग लगने की घटना की जानकारी दी है.

दरअसल, उन्हें अधिकारियों ने कहा था कि आग लगने के बाद सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 45 भारतीय और 3 लोग फिलिपींस के हैं. अधिकारियों ने बताया था कि इनमें अधिकांश भारतीय पीड़ित केरल से हैं. बताया गया था कि केरल के 19 लोगों की मौत इस हादसे में हुई थी. वहीं अबतक केरल के 23 लोग मार गए हैं.