पटना में गटर से मिली छात्र की लाश, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाकर की तोड़फोड़

Global Bharat 17 May 2024 12:16: PM 1 Mins
पटना में गटर से मिली छात्र की लाश, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाकर की तोड़फोड़

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी वारदात सामने आई है. आज सुबह गटर में एक बच्चे का शव मिल है. शव की पहचान शैलेंद्र कुमार के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है. बच्चा गुरुवार से ही लापता था. वहीं शव मिलने के बाद परिजन गुस्से में गए और हंगामा शुरू कर दिया.

आक्रोशित लोगों ने दीघा-आशियाना चौराहे और दीघा रामजी चक बाटा पेट्रोल पंप से दानापुर गांधी मैदान जाने वाली सड़क को जाम कर दिया है. इस दौरान स्कूल में तोड़फोड़ भी की और स्कूल परिसर में आगजनी भी कर दी. परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र आयुष गुरुवार को स्कूल गया था. वह स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटा था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. अब छात्र का शव उसके स्कूल यूनिफॉर्म में मिला है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है पुलिस के अनुसार, 16 मई को उन्हें दीघा थाना क्षेत्र में एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी. प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच के दौरान बच्चे का शव उसके स्कूल के पास से बरामद हुआ है.

Recent News