पश्चिम बंगाल में बढ़ी, हिंसा सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में 5 लोगों की मौत

Global Bharat 06 May 2026 11:51: PM 1 Mins
पश्चिम बंगाल में बढ़ी, हिंसा सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में 5 लोगों की मौत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा एक बार फिर सुर्खियों में है. भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के प्रमुख चेहरों में ममता बनर्जी को दोबारा हराने वाले शामिल सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कोलकाता के मध्यग्राम इलाके की बताई जा रही है, जहां अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जानकारी के मुताबिक, उन्हें करीब 4 गोलियां मारी गईं, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

इस हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के भीतर 5 लोगों की हत्या हुई है. मृतकों में 3 भाजपा कार्यकर्ता और 2 तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं. लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है.भाजपा ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पार्टी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है. वहीं, TMC की ओर से अब तक इस मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Suvendu Adhikari PA Murder Chandranath Rath Killed West Bengal Political Violence BJP Leader PA Shot Dead Kolkata Madhyamgram Murder

Description of the author

Recent News