TVK government passed the floor test: तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की नई सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. मात्र चार दिन पहले सत्ता संभालने वाली TVK सरकार ने 234 सदस्यीय सदन में मजबूत बहुमत साबित किया.
मतदान का परिणाम
बहुमत के लिए 118 वोट चाहिए थे, जिसे TVK सरकार आसानी से पार कर गई. मुख्य विपक्षी दल DMK के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. अन्नाद्रमुक (AIADMK) में सेंध लगने के बाद उसके बागी गुट ने TVK सरकार को समर्थन दिया.
किन दलों का मिला समर्थन?
मुख्यमंत्री विजय ने सुबह 9:30 बजे विश्वास प्रस्ताव पेश किया. विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव के पारित होने की घोषणा की. अभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा बाकी है. अब अगले छह महीनों तक सरकार पर कोई फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. इस जीत से CM विजय की सरकार को स्थिरता मिल गई है और अब वह बिना किसी दबाव के कामकाज पर ध्यान दे सकेगी. AIADMK में हुई दरार और विपक्ष के बहिर्गमन ने TVK के लिए रास्ता आसान बना दिया.