तेज प्रताप पर FIR! उज्जैनी के मामा आकाश को दिया अल्टीमटम, राजनीतिक बयानबाजी तेज!

Amanat Ansari 19 Jun 2026 12:57: PM 1 Mins
तेज प्रताप पर FIR! उज्जैनी के मामा आकाश को दिया अल्टीमटम, राजनीतिक बयानबाजी तेज!

पटना: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव मुश्किल में फंस गए हैं. अनुष्का यादव के भाई और छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की शिकायत पर पटना के पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप यादव और उनके पीए मोतीलाल यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. आकाश यादव ने कोर्ट में शिकायत दी थी कि 6 जून की रात तेज प्रताप यादव मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पर पहुंचे. जब परिवार ने गेट नहीं खोला तो दोनों जबरन घर में घुसने की कोशिश की.

विरोध करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. बाद में एक विदेशी नंबर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी दी गई. थाने में शिकायत देने के बावजूद FIR न दर्ज होने पर आकाश यादव ने पटना कोर्ट का रुख किया, जिसके आदेश पर अब FIR दर्ज हुई है.

तेज प्रताप का पलटवार

FIR दर्ज होने के बाद तेज प्रताप यादव ने X  पर लंबा पोस्ट लिखकर आरोपों से इनकार किया. उन्होंने इसे ‘राजनीतिक साजिश और प्रतिशोध’ बताया. तेज प्रताप ने लिखा, ''जिस व्यक्ति को उसके अभद्र व्यवहार के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया था, उसी ने झूठी FIR कराई है. मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, सच्चाई सामने आएगी. झूठ, चरित्रहनन और दुष्प्रचार बर्दाश्त नहीं करूंगा.''

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ दिव्यांजली जायसवाल ने FIR की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह पूरा मामला अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के बीच कथित संबंधों से जुड़ा है, जो पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है. आकाश यादव के कोर्ट जाने और FIR दर्ज होने से लालू परिवार में नई बहस छिड़ गई है.

Tej Pratap Yadav Tej Pratap Girlfriend Anushka Yadav Akash Yadav

Recent News