लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ धोखा! किराएदार ने फोटो एडिट कर बनाया अश्लील, फिर शुरू किया ब्लैकमेल

Amanat Ansari 12 Jul 2026 01:43: PM 1 Mins
लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ धोखा! किराएदार ने फोटो एडिट कर बनाया अश्लील, फिर शुरू किया ब्लैकमेल

बरेली: देहरादून में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ उनके बरेली स्थित आवास पर किराएदार ने बेहद शर्मनाक धोखा किया. युवक ने महिला की फोटो एडिट करके अश्लील बनाई, उन्हें भेजा और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. साथ ही अश्लील मैसेज भेजकर पैसे की मांग की और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी.

लेफ्टिनेंट कर्नल ने बरेली एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को उन्होंने अपने आवासीय परिसर में स्थित कैफे रोहित सक्सेना को किराए पर दिया था. रोहित ने पुलिस वेरिफिकेशन की रसीद तो दिखाई, लेकिन सत्यापन प्रमाणपत्र देने में टालमटोल करता रहा. 20 जून को रोहित अपने घर चला गया और बाद में परिसर खाली कर दिया.

परिसर खाली करने के बाद उसने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसने महिला की फोटो एडिट कर अश्लील संस्करण बनाए, अश्लील मैसेज भेजे और ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगी. रकम न देने पर फोटो वायरल कर परिवार को बदनाम करने की धमकी दी. आरोपी ने महिला का सिम भी बंद करा दिया और परिवार के सदस्यों को प्रेमनगर पुलिस के नाम पर फोन कर धमकाया.

लेफ्टिनेंट कर्नल का आरोप है कि आरोपी के पास उनकी पत्नी की कॉल डिटेल, कॉन्टैक्ट लिस्ट और अन्य निजी डेटा है. उन्होंने साइबर सेल से इसकी जांच कराने की मांग की है. एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर थाना इज्जतनगर में रोहित सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lieutenant Colonel wife Lieutenant Colonel wife cheated tenant made obscene photos

Recent News