31 जुलाई, 2024 को आयकर रिटर्न यानी ITR फाइनल करने की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है. इस साल 7.28 करोड़ से अधिक करदाताओं ने निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना ITR दाखिल किया, जो पिछले साल की तुलना में 7.5% ज्यादा है. हालांकि, 23 अगस्त तक आयकर विभाग ने इन रिटर्न में से 5.34 करोड़ की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इनमें से कुछ टैक्स पयेर्स को ITR फाइल करने के कुछ ही दिनों बाद रिफंड प्राप्त हो गया, जबकि कई लोगों को अब भी अपने रिफंड का इंतजार है.
फिलहाल, 2 करोड़ से अधिक ऐसे लोग है जिन्हे अपने ITR रिफंड का इंतजार है और इसमें काफी देरी हो रही है. और अगर आपके भी ITR रिफंड में देरी हो रही है तो आपके मन में भी सवाल तो काफी आ रहे होंगे कि आखिर ऐसा होता क्यों है? तो चलिए खबर में आपको ITR रिटर्न से जुड़ी तमाम जानकारी देते हैं और बताते हैं आयकर रिफंड में देरी की देरी के क्या-क्या कारण होते हैं.
ITR प्रोसेसिंग में लगने वाला समय
आमतौर पर ITR की प्रोसेसिंग 30 से 45 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है. लेकिन कभी-कभी, अगर कोई जानकारी या दस्तावेज़ अधूरे हैं, तो यह समय और बढ़ सकता है. अगर आपका रिफंड अटका है, तो क्या करें? अगर आपका रिफंड अटका हुआ है, तो ये कदम उठाए जा सकते हैं...
उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको आयकर रिफंड में हो रही देरी के कारण और इसे हल करने के तरीकों के बारे में समझने में मदद मिलेगी. समय पर सही जानकारी और दस्तावेज़ जमा करने से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं.