सोने और चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट, युद्ध का भी नहीं पड़ रहा असर

Amanat Ansari 30 Mar 2026 08:03: PM 1 Mins
सोने और चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट, युद्ध का भी नहीं पड़ रहा असर

नई दिल्ली: देशभर में कीमती धातुओं के दामों में आज तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के पांचवें हफ्ते में दाखिल होने और युद्ध समाप्त होने के कोई साफ संकेत न दिखने के बावजूद, आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि आम तौर पर युद्ध के दौर में इन धातुओं के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस समय युद्ध का प्रभाव सोना-चांदी पर उल्टा पड़ रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार, 30 मार्च 2026 को स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.38% टूटकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. कल के सत्र में यह 2.7% की मजबूती के साथ बंद हुआ था. इसी दौरान एशियाई कारोबार में चांदी भी 2% लुढ़ककर 68.3 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. भारतीय कमोडिटी बाजार MCX पर भी गिरावट का रुख रहा. जून महीने का गोल्ड वायदा अनुबंध 1 प्रतिशत कमजोर होकर 1,45,785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं मई का सिल्वर वायदा 0.64 प्रतिशत गिरकर 2,26,500 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ.

वर्तमान भाव जानिए...

  • 24 कैरेट सोना (1 ग्राम): 14,728 रुपए
  • चांदी (1 किलोग्राम): 2,45,000 रुपए

शहरवार भाव (Silver & Gold Price Today)

  • पुणे में चांदी के दाम: 10 ग्राम: 2,450 रुपए, 100 ग्राम: 24,500 रुपए, 1 किलोग्राम: 2,45,000 रुपए.
  • कोलकाता में सोने के दाम: 24 कैरेट (1 ग्राम): 14,826 रुपए, 22 कैरेट (1 ग्राम): 13,590 रुपए, 18 कैरेट (1 ग्राम): 11,119 रुपए.
  • अहमदाबाद में चांदी के दाम: 10 ग्राम: 2,450 रुपए, 100 ग्राम: 24,500 रुपए, 1 किलोग्राम: 2,45,000 रुपए.
  • हैदराबाद में चांदी के दाम: 10 ग्राम: 2,500 रुपए, 100 ग्राम: 25,000 रुपए, 1 किलोग्राम: 2,50,000 रुपए.
  • हैदराबाद में सोने के दाम: 24 कैरेट (1 ग्राम): 14,728 रुपए, 22 कैरेट (1 ग्राम): 13,500 रुपए, 18 कैरेट (1 ग्राम): 11,046 रुपए

सोने-चांदी की कीमत कैसे तय होती है?

चांदी की कीमत मुख्य रूप से वैश्विक बाजार, औद्योगिक मांग, अमेरिकी डॉलर की स्थिति और निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करती है. वहीं, सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की ताकत, महंगाई के स्तर और दुनिया भर के भू-राजनीतिक तनाव से काफी प्रभावित होते हैं.

today gold rate silver rate today 1 gram sone ka bhav 10 gram chandi ka bhav

Recent News