मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान गिरी छत, मलबे में दबकर 3 बच्चियों की हुई मौत, कई घायल

Amanat Ansari 09 Feb 2026 11:29: PM 1 Mins
मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान गिरी छत, मलबे में दबकर 3 बच्चियों की हुई मौत, कई घायल

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एहरौली गांव में चमड़ा माता मंदिर में एक बेहद हृदयविदारक घटना घटी. निर्माण और मरम्मत के काम चल रहे थे, तभी मंदिर की पुरानी छत की पटिया अचानक ढह गई. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद कुछ बच्चियां प्रसाद प्राप्त करने के बाद आसपास खड़ी थीं.

यह भी पढ़ें: पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

मलबे के नीचे दबने से वैष्णवी सिकरवार (11 वर्ष), करिश्मा गोस्वामी (9 वर्ष) और छाया गोस्वामी (7 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इनमें से दो सगी बहनें भी शामिल थीं. हादसे में एक पति-पत्नी सहित कुल पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चियां भी हैं. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के बड़े होटल में विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न... मसाज थेरेपिस्ट पर आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद पहुंचाई और राहत कार्य में जुटे. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. ठेकेदार और निर्माण से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिया ''हम दो, हमारे दो दर्जन'' का नारा, कहा- उनके पिता के 72 पोते-पोतियां

गांव में हर तरफ शोक और रोष का माहौल है. लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा के बुनियादी उपायों की कमी थी, जिसके कारण यह त्रासदी हुई. प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज और जांच का भरोसा दिया है.

Three child died Temple roof collapsed Morena News Madhya Pradesh News

Recent News