त्राल में जैश के तीन आतंकी ढ़ेर, सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर ऑन' 48 घंटे में 6 को उड़ाया

Rahul Jadaun 15 May 2025 12:37: PM 1 Mins
त्राल में जैश के तीन आतंकी ढ़ेर, सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर ऑन' 48 घंटे में 6 को उड़ाया

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ आतंकियों का सफाया लगातार जारी है, भारतीय सुरक्षाबलों ने त्राल में जैश के तीन दहशतगर्दों को मार गिराया है. पिछले तीन दिनों में भारतीय सुरक्षाबल अब तक 6 आतंकवादियों का एनकाउंटर कर चुके हैं.

इससे पहले ही सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया गया था कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर हुआ है, ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. जिसका मकसद आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया करना है. इसी क्रम में लगातार आतंकवादियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. आज भी सेना ने त्राल में तीन आतंकियों का एनकाउंटर किया है, मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ शेख, आमिर नजीर और यावर के रूप में हुई है. लगातार हो रहे एनकाउंटर से सेना ने भी साफ कर दिया है कि अब घाटी को आतंक मुक्त करने के बाद ही ये ऑपरेशन सिंदूर रुकेगा.

three terrorists killed in tral aasif shaikh amir nazir yavar opration sindoor indian army

Recent News