कल यूपी में आफत की बारिश! IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, 20 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बरसेंगे बादल

Amanat Ansari 18 Aug 2026 06:41 PM 1 Mins
कल यूपी में आफत की बारिश! IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, 20 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बरसेंगे बादल

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार (19 अगस्त) के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के 20 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश और अंधड़ की स्थिति बनी रहेगी. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश की रेड कलर वॉर्निंग जारी की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आफत की बारिश होने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इससे नदियां उफान पर आ सकती हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और बिहार में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी जोरदार बारिश होने वाली है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है.

बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है. कई राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अरब सागर के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के कदम उठाने की अपील की है.

Weather News UP Weather Weather Update UP Heavy Rain UP Floods

Recent News