चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैद हुए इस छोटे से मोमेंट ने दोनों की बॉन्डिंग और रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है.
चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सीएम विजय ने तिरंगा फहराया. इस दौरान त्रिशा कृष्णन विजय के माता-पिता के साथ फ्रंट रो में बैठी नजर आईं. वायरल वीडियो में जब विजय जीप से गुजर रहे होते हैं, तो त्रिशा उनकी तरफ देखकर हाथ उठाकर उन्हें सलाम करती हैं. बस यही छोटा-सा पल कैमरे में कैद हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.
कार्यक्रम में त्रिशा गोल्डन साड़ी में बेहद सिंपल और खूबसूरत लुक में नजर आईं. उन्होंने ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहनी थी और बालों में गजरा लगा रखा था. पूरे समारोह के दौरान वे मुस्कुराती और खुश नजर आईं, उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.
विजय और त्रिशा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों की कई पब्लिक अपीयरेंस के बाद उनकी बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है. त्रिशा मई में हुए विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थीं. दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती ही बताया है, फिर भी अटकलें समय-समय पर सुर्खियां बनती रहती हैं.