वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी नेतृत्व के सारे शीर्ष नेता जनाजे में इकट्ठा हुए हैं और अमेरिका चाहे तो एक गोली (एक हमले) में उन्हें सबको खत्म कर सकता है.
ट्रंप ने आगे कहा, ''वे सब वहां हैं. एक शॉट और हम उन्हें सबको बाहर कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा. वे डील करने के लिए भीख मांग रहे हैं.''
ट्रंप का पूरा बयान
ट्रंप ने Axios को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर ईरानी नेताओं की इस बड़ी सभा पर हमला नहीं किया, ताकि बातचीत का रास्ता खुला रहे. उन्होंने यह भी बताया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान दोनों पक्षों ने बातचीत रोक दी है.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान खामेनेई के जनाजे की तैयारियों में जुटा है और क्षेत्रीय तनाव पहले से ही चरम पर है. ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी मचा दी है. ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे अमेरिका की मजबूत डिप्लोमेसी का हिस्सा बता रहे हैं.