बाराबंकी में बकरा खरीदने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल

Global Bharat 15 Jun 2024 01:52: PM 1 Mins
बाराबंकी में बकरा खरीदने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बकरा खरीदने को लेकर हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. बता दें कि 17 जून को देश-विदेश में बकरीद का त्योहार होने वाला है. इसी को लेकर बाराबंकी में बकरों के बाजार में चहल-पहल बढ़ गई.

बाजार में एक से एक महंगे बकरे भी देखने को मिल रहे हैं. बकरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई, बाजार में चहल-पहल भी बढ़ गई है. वहीं इसी बीच बाराबंकी की एक बकरा मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मापपीट का यह पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी पशु बाजार का है, जहां बकरा खरीदने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मवेशी कारोबारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मवेशी लदे वाहनों को भिटौरा चौराहे से पहले बनी नई बाजार में पहुंचाया गया. वहीं मारपीट को लेकर मवेशी व्यापारियों ने सफदरगंज थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि पशु बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई है, जिसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

Recent News