नई दिल्ली: कहते हैं कि सच को कितना भी छिपाने की कोशश की जाए लेकिन वो एक दिन सबके सामने आ ही जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश में जहां उज्जैन में डेढ़ साल से उलझी पड़ी मर्डर मिस्ट्री को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है, लेकिन जब पुलिस ने केस को सुलझाया तो किसी को भी विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. डेढ़ साल से जिस कातिल की तलाश पुलिस कर रही थी वो कातिल हमेशा से पुलिस की आंखों के सामने ही थे. मृतक की पत्नी और साढू ने ही उसकी जान ली थी. क्योंकि उसे उनके नाजायज रिश्ते के बारे में पता चल गया था.
दरअसल ये ममला 2023 का है, जब उज्जैन के नलखेड़ा तहसील में पड़ने वाले गांव ताखला के निवासी संजय मालवीय की अचानक मौत हो गई थी. संजय की मौत चैरिटेबल हॉस्पिटल में हुई थी तो पुलिस ने जब मामले में पूछताछ की, जिस पर पत्नी और परिवार ने कहा कि तबीयात अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद इसकी मौत हुई है. लेकिन जब डॉक्टर ने मौत के पीछे जहर की आशंका जताई थी. जो बाद में सच साबित हुई.
FSL रिपोर्ट से सच सामने आया
पुलिस के मुताबिक संजय मालवीय की 13 दिसंबर 2023 को संदिग्ध मौत हुई थी. जिसमें डॉक्टर ने जहर की आशंका जताई थी. लेकिन परिवार का कहना था कि वो अचानक बीमार हुआ था. लेकिन जांच करने पर पता चला कि पत्नी और रिश्तेदार संजय को पहले सिविल अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन गंभीर हालत में भी किसी को बताए बिना चैरिटेबल अस्पतालमें भर्ती करा दिया, बाद में जब PM और FSL रिपोर्ट आईं तो पता चला क उसके विसरा में सल्फास मिला है.
पत्नी का अपने जीजा के साथ था संबंध
रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. इस दौरान मृतक संजय की पत्नी के साथ पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पूछताछ की, जिसमें वो पुलिस के सामने ज्यादा देर तक सच को छिपा नहीं सकी. और अपना गुनाह कबूल कर लिया. इस दौरान उसने बताया कि उसका अपने जीजा अंकित के साथ नाजायज रिश्ता था. और संजय को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी, जिसके बाद कई बार वो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ भी चुका था. जिसकी वजह से दोनों के बीच कई बार लड़ाई झगड़े भी हुए. लेकिन फि बाद में जीजा-साली ने कई और लगों के साथ मिलकर संजय को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, इस षणयंत्र में उन्होंने एक नाबालिग लड़की को भी शामिल किया. और चुपचाप संजय को जहर देकर मार दिया. लेकिन पुलिस ने इनका सारा खेल बिगाड़ दिया. फिलहाल पुलिस कातिल पत्नी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.