समाजवादी पार्टी से है संबंध, वैध आय से करीब 97.55% अधिक है संपत्ति
मेरठ में हैं आलीशान कोठी, 50 लाख का प्लॉट, बार, रेस्तरां व 21 दुकानें
गाजियाबाद में फ्लैट, अमरोहा में प्लॉट और लखनऊ में हैं दो अपार्टमेंट
कानपुर में दो बीघे में बना रखा है फार्महाउस, 50 बीघा जमीन भी नाम पर
देहरादून में 2 फ्लैट, कानपुर और बरेली में तीन पेट्रोल पंप की हैं मालकिन
थार, BMW, मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी इनके नाम
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. उन पर 14 साल की सेवा के दौरान 10.59 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है. यह राशि उनकी वैध आय से 97.55% अधिक है. मेरठ के मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. जांच में पता चला कि नरगिस ने मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में घर, प्लॉट, रेस्तरां, बार, दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पेट्रोल पंप जैसी संपत्तियां खरीदीं. वर्तमान में वह बरेली में विशेष जांच शाखा (Special Investigation Branch) में तैनात हैं, लेकिन पहले वह मेरठ में कई बार तैनात रहीं.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान, बताया कैसी औरतें पसंद नहीं करते
FIR के अनुसार, नरगिस खान ने 1 जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 के बीच 10.59 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की, जबकि उनकी वैध आय इस अवधि में केवल 5.36 करोड़ रुपए थी. इस तरह, उनकी आय और संपत्ति के बीच 5.23 करोड़ रुपए का अंतर पाया गया. यह जांच 2021 में मिली एक शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी. भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने इस मामले की गहन जांच की. उन्होंने नरगिस के आय, खर्च, बैंक खातों और संपत्ति लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड एकत्र किए. जांच में आरोप विश्वसनीय पाए गए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया गया.
जांच में खुलासा हुआ कि नरगिस खान और उनके पति सुरेश कुमार शेखर के नाम पर मेरठ के शास्त्रीनगर में 640 गज की एक आलीशान कोठी है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है. इसके अलावा, मेरठ में 50 लाख रुपए का एक प्लॉट, गढ़ रोड पर एक बार, रेस्तरां और 21 दुकानें हैं. गाजियाबाद में एक फ्लैट, अमरोहा में एक प्लॉट, लखनऊ में दो अपार्टमेंट, कानपुर में दो बीघा में बना एक फार्महाउस और लगभग 50 बीघा जमीन उनके नाम पर है. उत्तराखंड के देहरादून में भी उनके पति के नाम पर दो फ्लैट हैं. इसके अलावा, कानपुर और बरेली में तीन पेट्रोल पंप और कई लग्जरी गाड़ियां जैसे थार, BMW, मर्सिडीज और रेंज रोवर भी उनके पास हैं. कुछ बेनामी संपत्तियां भी उनके पति के नाम पर बताई गई हैं.
यह भी पढ़ें: नबी पर अंठ संठ बकने वाली शर्मिष्ठा पनोली को जमानत तो मिल गई, लेकिन पिता ने ही सुना दिया!
नरगिस खान के पति सुरेश कुमार शेखर का समाजवादी पार्टी (SP) के नेताओं से करीबी रिश्ता बताया जाता है. आरोप है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में नरगिस को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी जगहों पर तैनाती मिली, जहां से आर्थिक लाभ कमाना आसान था. जब वह मेरठ के महिला थाने की प्रभारी थीं, तब उन्होंने अपने पति को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का OSD (Officer on Special Duty) बताकर थाने में अपनी पकड़ बनाई थी.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नरगिस खान विवादों में फंसी हैं. साल 2021 में, उन्हें और उनके पति सुरेश को 1.72 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ के अलीगंज में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था. उस समय भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन के गंभीर आरोप लगे थे. नरगिस खान का यह मामला पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर करता है.
यह भी पढ़ें: बिहार के केशर राज और रवि कुमार यादव तलवारबाजी में बने 'खेलो इंडिया एथलीट'
पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों का लेखा-जोखा एकत्र किया जा रहा है. बता दें कि नरगिस खान और उनके पति के खिलाफ पहले से ही कानूनी कार्रवाई चल रही है. यह मामला उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा बताया जा रहा है. हाल के वर्षों में यूपी में कई अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गई है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पुलिस किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचारियों को बख्शने की मूड में नहीं हैं.