अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की. नोएडा यूनिट की टीम ने अंबेडकरनगर के बिवाना क्षेत्र में ₹1 लाख के इनामी डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार को मुठभेड़ में मार गिराया. आरोपी गोली लगने से घायल हो गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
एनकाउंटर की पूरी जानकारी
एसटीएफ की टीम जब आरोपी को घेर रही थी, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ. अपराधी के पास से .32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की देसी पौनिया, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुए. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने इस कार्रवाई की पुष्टि की. पुलिस का कहना है कि इस एनकाउंटर से एक खतरनाक आपराधिक गिरोह की कमर टूट गई है.