नेहा बोरा के कथित वीडियो पर बवाल, भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Amanat Ansari 03 Nov 2026 11:16 AM 1 Mins
नेहा बोरा के कथित वीडियो पर बवाल, भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा के एक कथित वीडियो को लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है. भाजपा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हिंदुओं से नफरत के आरोप

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा हिंदुओं के लिए अपनी नफरत दिखा रही हैं. वह कहती हैं कि मंदिर में पुजारी रेप करते हैं. वह उन राहुल गांधी से प्रेरित हैं, जो पहले कहते थे कि मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है. कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है और वोट बैंक से प्यार करती है. कांग्रेस की सोच भारत की एकता के लिए खतरा है.

कथित वीडियो में नेहा बोरा को कहते हुए सुना जा सकता है, ''बिल्कुल सुरक्षा की जरूरत है और ब्राह्मणवादी व्यवस्था से ही सुरक्षा की जरूरत है. वो व्यवस्था जो कहती है कि गरीब, शुद्र, पशु और नारी ताड़ना के अधिकारी हैं. यह वही व्यवस्था है, जिसके चलते ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित हैं. उनका रेप होता है. मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं. ऐसी घटनाएं उन्नाव में, कठुआ में हम लोगों को देखने को मिलती हैं.

यह पहली बार नहीं है जब नेहा बोरा विवादों में आई हैं. अक्टूबर के मध्य में उनका एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन की तारीफ की थी और भारत में चल रहे प्रदर्शनों से उसकी तुलना की थी. उस समय भी भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता और सत्ता परिवर्तन (रेजीम चेंज) की कोशिश है. प्रदीप भंडारी ने तब भी नेहा बोरा को राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल बताया था.

हाल के दिनों में नेहा बोरा कांग्रेस की अगुवाई वाले प्रदर्शनों और इंडिया ब्लॉक की गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रही हैं. उन्हें कई बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ देखा गया है. कुछ लोग उनकी तुलना पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से भी कर रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि नेहा बोरा के बयान राहुल गांधी की सोच को दर्शाते हैं, जबकि विपक्षी पक्ष इसे भाजपा की ओर से युवा नेताओं और विरोध प्रदर्शनों को निशाना बनाने की कोशिश बताता रहा है. 

Recent News