Crime news: अपने भाई जुनैद के प्यार में पागल हुई मुस्कान, “जहरीले इश्क” और अय्याशी के लिए अपने ही मासूम बच्चों की ले ली जान

Rahul Jadaun 21 Jun 2025 04:08: PM 2 Mins
Crime news: अपने भाई जुनैद के प्यार में पागल हुई मुस्कान, “जहरीले इश्क” और अय्याशी के लिए अपने ही मासूम बच्चों की ले ली जान

Crime news: एक तरफ जहां पूरी दुनिया में मां को देवी की संज्ञा दी जाती है, कहा जाता है कि मां के सामने उसकी संतार को कोई छू भी नहीं सकता, तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कलयुगी मां ने अपनी अय्याशी के लिए खुद के 2 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया, इन बच्चों का कसूर सिर्फ इतना था कि महिला के प्रेमी को बच्चे साथ में नहीं चाहिए थे, वो उनका खर्चा नहीं उठाना चाहता था, जिसके बाद इस बेदर्द मां ने अपने ही 5 साल के बेटे और 1 साल की बेटी को जहर देकर मार डाला, जब इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया तो इस महिला के ऊपर इंसानियत भी शर्मिंदा हो गई.

बुआ के लड़के से हुआ जहरीला इश्क

ये खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है, जहां एक मुस्लिम परिवार में पति चंडीगढ़ में नौकरी करता है, उसकी पत्नी मुस्कान घर पर ही रह कर बच्चों का ध्यान रखती है, पति एक डेढ़ हफ्ते बाद घर आता था, जिसके बाद पिछले करीब ढाई, तीन साल पहले मुस्कान का अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ अफेयर शुरू हो जाता है, दोनों के बीच रिश्ते काफी हद तक बढ़ जाते हैं, मुस्कान कहती है कि अब पति के साथ नहीं रहना जुनैद के साथ रहना है, जिसके बाद जुनैद जो बोलता है वो बात 2 मासूमों के लिए जानलेवा साबित हुई, क्योंकि जुनैद कहता है कि वो मुस्कान को तो अपने साथ लेकर भाग सकता है लेकिन बच्चों को रास्ते से हटाना होगा. यहां प्यार में अंधी हुई मुस्कान अपने प्रेमी के लिए बच्चों की बलि चढ़ाने की ठान लेती है, और फिर रसगुल्ले में जहर मिला कर 5 साल के बेटे अरहान और 1 साल की बेटी इनाया को खिला देती है, जिसके बाद दोनों बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो जाती है.

पुलिस ने पकड़ा मुस्कान-जुनैद का खेल

बच्चों की मौत के बाद किसी को शक ना हो इसलिए मुस्कान दहाड़ मार-मार कर रोने लगी, लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो फिर पूरा मामला खुल गया, बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलता है कि जहर देकर मासूमों की जान ली गई है, जब पड़ोसियों से पूछताछ होती है, मोबाइल फोन चेक किये जाते हैं तो इस एक्स्ट्रामेरेटियल अफेयर का खुलासा हो जाता है, पुलिस जान जाती है कि मुस्कान के अवैध संबंध अपने फुफेरे भाई के साथ हैं, और पूछताछ में वो पूरा सच उगल देती है, फिलहाल पुलिस ने मुस्कान को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रेमी जुनैद अभी भी फरार है, एक पुलिस टीम जुनैद की तलाश में जुटी हुई है, पूरे इलाके में जिन लोगों ने भी इस खबर के बारे में सुना वो सब यही कहते रह गए कि इससे ज्यादा कलयुग क्या आएगा?

Crime news Muskan Junaid Murder Case Mother Kills Her Own Children Muzaffarnagar Crime News Toxic Love Affair Crime

Recent News