टीवी इंडस्ट्री में कई रियल लाइफ कपल रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे हैं जिन्होंने अपनी प्रेम कहानियों से दर्शकों का दिल जीता है. राम कपूर और गौतमी कपूर की प्रेम कहानी भी ऐसी ही एक कहानी है, जो हमें यह विश्वास दिलाती है कि असली जीवन के रोमांस भी फिल्मी दुनिया की तरह हो सकती है. राम और गौतमी की मुलाकात सबसे पहले टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी, जो उस समय का एक बहुत ही लोकप्रिय शो था.
इस शो में गौतमी ने राम की भाभी का किरदार निभाया था, जो बाद में उनसे शादी कर लेती है. राम और गौतमी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों की जोड़ी को सराहा गया. इस सीरियल के दौरान राम और गौतमी के बीच अच्छी दोस्ती हुई, दोस्ती गहरी दोस्ती में बदली, देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गयी और आखिरकार दोनों ने एक दूसरे से रील लाइफ के बाद रियल लाइफ में भी शादी कर ली. ऑफ-स्क्रीन, राम और गौतमी के पर्सनालिटी काफी अलग थे. राम रोमांटिक थे और खुद को "प्लेबॉय" के रूप में प्रस्तुत करते थे, जबकि गौतमी थोड़ी शर्मीली मिजाज की थीं.
लेकिन जैसा कि कहा जाता है, "Opposite Attracts" धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे के दिल को जीता और महसूस किया कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. 14 फरवरी 2003 को राम और गौतमी ने शादी की, जिससे उनके रोमांस को एक नया आयाम मिला. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में भी जाना जाता है, जो प्रेमियों का दिन होता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि शुरू में उनके परिवारों ने इस शादी का समर्थन नहीं किया था.
इस जोड़ी ने अपने माता-पिता को मनाने में सफलता पाई. राम पंजाबी हैं और गौतमी महाराष्ट्रीयन, इसलिए उनकी शादी आर्य समाज की रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. शादी के बाद यह जोड़ा हनीमून के लिए बैंकॉक के पास एक छोटे से आइलैंड कासा माई के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. आज राम और गौतमी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में एक मिसाल के रूप में देखी जाती है.