मथुरा (वृंदावन): प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला रहस्यमय होता जा रहा है. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे अचानक आश्रम की छत से सड़क पर गिरते दिख रहे हैं.
#mathura #premanand #viral #viralcctv
— Aankit Mishra (@journeyapr3) September 27, 2026
प्रेमानंद महाराज
शिष्य आत्महत्या मामले में सीसीटीवी pic.twitter.com/ZXUJ6Rdp6y
उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फुटेज में घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही दिख रही है. कुछ लोग साइकिल से गुजर रहे थे. एक साइकिल सवार दीपक के गिरने से चौंक गया, उसके पीछे वाला भी रुक गया. सामने से एक चार पहिया वाहन भी गुजर रहा था. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया.
पुलिस जांच में क्या?
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई. रक्त के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह जाना जा सके कि उस समय मृतक किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में तो नहीं थे.
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या थी या मामला कुछ और है. आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. आश्रम से मिले फुटेज के अनुसार, घटना से पहले दीपक कक्ष से निकलते दिख रहे हैं. वे छत पर पहुंचकर बाउंड्री पर बैठ जाते हैं. मामला संवेदनशील है और पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक बयान का इंतजार है.