राहुल गांधी का क्यूट अंदाज! एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग से हुई मुलाकात, वीडियो ने जीत लिया दिल

Amanat Ansari 04 Oct 2026 09:54 PM 1 Mins
राहुल गांधी का क्यूट अंदाज! एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग से हुई मुलाकात, वीडियो ने जीत लिया दिल

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्यारे स्निफर डॉग से मिले और उनका ये नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी को कॉकर स्पैनियल नस्ल के स्निफर डॉग को प्यार से सहलाते हुए देखा जा सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Bharat Jodo (@bharatjodo)

उन्होंने डॉग के आगे हाथ बढ़ाए ताकि वह उनकी ‘इंस्पेक्शन’ कर सके. डॉग उत्सुकता से उनके हाथ सूंघता रहा, जबकि राहुल गांधी धैर्यपूर्वक खड़े रहे. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, ''Man loves dogs, dogs love man.'' ये छोटा सा सहज पल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद प्यारा लगा और लोग इसे शेयर करते नहीं थक रहे.  

राहुल गांधी का कुत्तों से लगाव

राहुल गांधी का कुत्तों से प्यार कोई नई बात नहीं है. इससे पहले उन्होंने अपने पालतू कुत्ते नूरी के साथ वीडियो शेयर कर अपनी अटैचमेंट दिखाई थी. अगस्त में इंस्टाग्राम क्यूए के दौरान भी उन्होंने डॉग पैरेंटिंग पर बात की थी. यह वीडियो राहुल गांधी के सहज और मानवीय पक्ष को दिखाता है, जो राजनीतिक कार्यक्रमों से अलग एक हल्का-फुल्का पल है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और राहुल गांधी के डॉग लवर अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

Rahul Gandhi sniffer dog video Mumbai airport Bharat Jodo Yatra

Recent News