मगध की विरासत को संजोने का संकल्प...बख्तियारपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जहानाबाद में 26वां मगही चौपाल

Amanat Ansari 04 Oct 2026 10:17 PM 1 Mins
मगध की विरासत को संजोने का संकल्प...बख्तियारपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जहानाबाद में 26वां मगही चौपाल

पटना/जहानाबाद: Let’s Inspire Bihar अभियान के अंतर्गत आज बख्तियारपुर में मगध द्वार फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार, भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजीत कुमार, वरिष्ठ आईआरएएस अधिकारी विजय टी. कदम, प्रखंड प्रमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

11 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों की फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं. आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से मिलने और उनका उत्साह बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की. इसी दिन जहानाबाद में 26वें मगही चौपाल के आयोजन में भी भाग लिया गया. मगही भाषा और संस्कृति के उत्थान व संरक्षण के प्रयासों के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा गया कि मगध का नाम सुनते ही सिर्फ भू-खंड नहीं, बल्कि एक समृद्ध विरासत का बोध होता है.

मगध हमें पूर्वजों की व्यापक दृष्टि, ज्ञान और शौर्य के साथ सत्य, करुणा व अहिंसा की अभिव्यक्ति तथा हर भेद से ऊपर उठकर अखंड भारत की भावना को याद दिलाता है. मगही भाषा एवं साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के प्रयासों की सराहना की गई.

मगध का गौरवशाली अतीत प्रेरणा देता है और वर्तमान हमें उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए संकल्पित होकर प्रयास करने का दायित्व सौंपता है. 'यात्रा गतिमान है' इन शब्दों के साथ दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्र की सांस्कृतिक और खेल संबंधी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया.

Recent News