यूपी में बीजेपी का बड़ा दांव! 6 अक्टूबर को 8 राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन, योगी समेत दिग्गज रहेंगे मौजूद

Global Bharat 04 Oct 2026 11:44 PM 1 Mins
यूपी में बीजेपी का बड़ा दांव! 6 अक्टूबर को 8 राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन, योगी समेत दिग्गज रहेंगे मौजूद

लखनऊ : यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति लगभग अंतिम चरण में पहुंचा दी है. पार्टी 6 अक्टूबर को अपने 8 राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन कराने की तैयारी में है. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. हालांकि, प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें आठ सीटें फिलहाल बीजेपी के पास हैं, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास है. इनमें से दस सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इसके अलावा बीजेपी नेता दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट पहले से रिक्त है.

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी. मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी.

बीजेपी ने राज्यसभा की आठ सीटों के लिए नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. जानकारी के मुताबिक, करीब दो दर्जन नामों पर मंथन हुआ है. इनमें कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, राजवीर सिंह, हरीश द्विवेदी समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं. अंतिम फैसला बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा.

संख्या बल की बात करें तो यूपी विधानसभा में बीजेपी के 255 विधायक हैं. सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के पास पर्याप्त संख्या है. मौजूदा समीकरण में बीजेपी के सात उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि आठवीं सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

ऐसे में 6 अक्टूबर का नामांकन सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों का बड़ा संकेत भी माना जा रहा है.

BJP Rajya Sabha Candidates UP Rajya Sabha Election 2026 Yogi Adityanath Pankaj Chaudhary Uttar Pradesh Politics

Description of the author

Recent News