घूंघट ओढ़कर बुजुर्ग दुकानदार के पास पहुंची ''भाभी'' ने कर दिया बड़ा कांड, वीडियो वायरल...

Amanat Ansari 19 Sep 2025 05:19: PM 1 Mins
घूंघट ओढ़कर बुजुर्ग दुकानदार के पास पहुंची ''भाभी'' ने कर दिया बड़ा कांड, वीडियो वायरल...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां की एक दुकान पर घूंघट में पहुंची महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. महिला ने दुकानदार की आंखों में धूल झौंक कर ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा बैग में रख लिया.

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला घूंघट में दुकान पर पहुंचती है और दुकानदार से कुछ सामान मांगती है, इस दौरान दुकानदार जैसे ही सामान लेने के मुड़ता है, महिला झट से काजू का एक डब्बा उठाकर काले रंग के बैग में रख लेती है.

दुकानदार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी उक्त महिला दुकान पर आई थी और करीब ढाई किलो बादाम मिक्स का डब्बा चुराकर ले गई थी. जिसके बाद दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया और मंगलवार की घटना कैमरे में कैद हो गई.

वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि महिला काजू का डिब्बा उठाकर बैग में रखती है और फरार हो जाती है. उधर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं स्थानीय पुलिस विभाग की तरफ से अभी इस वारदात को लेकर कोई बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: विजयादशमी पर जलेगा सोनम, मुस्कान सहित पति की हत्या करने वाली 11 महिलाओं का पुतला, नाम दिया गया शूर्पणखा

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम दोस्तों ने 11वीं की छात्रा के साथ किया गैंगरेप, बदहवास हालत में सड़क पर छोड़कर हुए फरार

यह भी पढ़ें: जमीनी रंजिश का खौफनाक बदला: गवाही देने जा रहे मां-बेटे को कार से बार-बार रौंदा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई

Kasganj News Woman Video Viral Veiled Woman Woman Theft Video

Recent News