असद के मौत का लूंगा बदला...सूर्या हत्याकांड में आरोपी असद के भाई ने कब्र पर दी बदला लेने की धमकी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Global Bharat 03 Jun 2026 03:28: AM 1 Mins
असद के मौत का लूंगा बदला...सूर्या हत्याकांड में आरोपी असद के भाई ने कब्र पर दी बदला लेने की धमकी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Surya Chouhan Murder Case : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के जनाजे का बताया जा रहा है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक जनाजे में शामिल दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि असद के भाई ने वहां खुलेआम बदला लेने की धमकी दी. एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सूर्य चौहान हत्याकांड के आरोपी असद के जनाजे में सैकड़ों लोग जुटे और उसके भाई ने बदला लेने की बात कही. साथ ही यूपी पुलिस को ऐसे लोगों पर नजर रखने की मांग की गई.

हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला. फैक्ट चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो का खोड़ा हत्याकांड या असद से कोई संबंध नहीं है. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर यह 22 मई के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मिला, इससे साफ हो गया कि वीडियो सूर्य चौहान हत्याकांड और असद एनकाउंटर से पहले का है. गौरतलब है कि सूर्य चौहान पर 28 मई को हमला हुआ था, जबकि मुख्य आरोपी असद 31 मई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था.

आगे की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो दिल्ली के वेलकम इलाके का है., इसमें दिख रहा व्यक्ति मोईन कुरैशी है, जिसे पुलिस कस्टडी में अपने भाई अमान कुरैशी के जनाजे में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान लाया गया था. यूट्यूब पर उपलब्ध लाइव कवरेज के मुताबिक, अमान कुरैशी की 19-20 मई की रात गोली मारकर हत्या हुई थी. परिवार का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी. कुछ महीने पहले मोईन कुरैशी पर फैजान उर्फ फज्जी की हत्या का आरोप लगा था और वह जेल में बंद है. 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साफ है कि वायरल वीडियो को असद के जनाजे से जोड़कर किया जा रहा दावा पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है.

Asad Funeral Viral Video Fact Check Viral Claim Khoda Murder Case Delhi Welcome Viral Video Aman Qureshi Funeral

Description of the author

Recent News