12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे विराट कोहली! इस बड़े क्रिकेटर की हो सकती है छुट्टी

Global Bharat 25 Sep 2024 07:48: PM 1 Mins
12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे विराट कोहली! इस बड़े क्रिकेटर की हो सकती है छुट्टी

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आखिरकार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह कोहली के लिए करीब बारह साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी. विराट कोहली ने आखिरी बार 2012-13 सीज़न में दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेला था.

यह भी पढ़ेंः IND vs BAN 1st Test: चेन्नई टेस्ट में जीत से टीम इंडिया ने WTC फाइनल की ओर बढ़ाया एक और कदम, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

विराट कोहली का नाम 2019-20 के रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वे उस समय खेल नहीं पाए. अब ऐसी चर्चा हो रही है कि वे एक दशक के बाद इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं. हाल ही में, कोहली को दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में खेलने के लिए भी चुना गया था, लेकिन वे आखिरी समय पर बाहर हो गए. इसके पीछे का कारण भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच हैं. बीसीसीआई (BCCI) कोहली के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी.

हालांकि, रणजी ट्रॉफी में कोहली की भागीदारी को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पहले हाफ में आराम कर सकते हैं लेकिन दूसरे हाफ के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने 84 खिलाड़ियों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में इशांत शर्मा का नाम नहीं है, जबकि ऋषभ पंत और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है. DDCA ने बताया है कि अधिकांश खिलाड़ी विदेशी दौरे पर हैं और उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इसके बाद ही उनकी भागीदारी पर फैसला लिया जाएगा.

कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी से न केवल दिल्ली की टीम को ताकत मिलेगी, बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को फिर से खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. सभी की निगाहें अब इस पर होंगी कि कोहली कब रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने मैदान में उतरते हैं.

Recent News