पश्चिम बंगाल उपचुनाव लाइव: हुमायूं कबीर को दफ्तर से उठा ले गई पुलिस, रेजीनगर में तनाव, नंदीग्राम में वोटिंग जोरों पर

Amanat Ansari 06 Oct 2026 10:18 AM 1 Mins
पश्चिम बंगाल उपचुनाव लाइव: हुमायूं कबीर को दफ्तर से उठा ले गई पुलिस, रेजीनगर में तनाव, नंदीग्राम में वोटिंग जोरों पर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों समेत देशभर की कुल 6 सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं रेजीनगर में आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर को पुलिस उनके दफ्तर से उठा ले जाने से तनाव का माहौल बन गया.

रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद एजेयूपी के उम्मीदवार हैं. हुमायूं कबीर के 2026 विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने के बाद नवादा सीट रखने से रेजीनगर खाली हुई थी. पुलिस कार्रवाई के दौरान कबीर और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई. पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रतिष्ठा से जुड़ी है. उन्होंने भवानीपुर सीट चुनी थी. भाजपा ने यहां उनके सहयोगी की मां हासी रानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से मिलन प्रधान मैदान में हैं. ममता बनर्जी ने मिलन प्रधान का समर्थन किया है. दोनों सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है.

नंदीग्राम में केंद्रीय बलों की 37 कंपनियां (करीब 3700 जवान) और 700 राज्य पुलिसकर्मी तैनात हैं. कुल 2,66,419 मतदाता 323 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे, जिनमें 79 संवेदनशील घोषित किए गए हैं. इनके अलावा तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी तथा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है.

Recent News