TMC का कंबल चोर पूर्व विधायक तपन गिरफ्तार, ममता बनर्जी का है करीबी, पुलिस ने भेजा जेल

Global Bharat 01 Jun 2026 10:31: AM 1 Mins
TMC का कंबल चोर पूर्व विधायक तपन गिरफ्तार, ममता बनर्जी का है करीबी, पुलिस ने भेजा जेल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सरकारी राहत सामग्री की कथित जमाखोरी और हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व टीएमसी विधायक तपन चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार  को पूर्व बर्धमान जिले के पूर्वस्थली उत्तर क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत और खेल सामग्री बरामद होने का दावा किया गया.

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सरकारी वितरण के लिए रखी गई राहत सामग्री को निजी तौर पर जमा किया गया है. छापेमारी के दौरान घर से बड़ी संख्या में तिरपाल, कंबल, फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य सामान बरामद किए गए. ये सामग्री सामान्यतः आपदा प्रभावित लोगों, युवा क्लबों और शैक्षणिक संस्थानों को वितरित की जाती है. जांच में पता चला कि अधिकांश सामान घर के किचन से जुड़े एक कमरे में रखा गया था.

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई थी. तलाशी पूरी होने के बाद पुलिस ने तपन चटर्जी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. उन पर सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग और वितरण प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों की जांच की जा रही है.

पुलिस जब पूर्व विधायक को लेकर बाहर निकली तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां अब तपन चटर्जी से जुड़े अन्य गोदामों और ठिकानों की भी तलाशी ले रही हैं.

Tapan Chatterjee Arrested West Bengal Police Raid TMC Former MLA News Relief Material Recovery Case Purba Bardhaman Political News

Description of the author

Recent News