कोलकाता आरोपी संजय रॉय की साइकोलॉजिकल रिपोर्ट में CBI को क्या-क्या मिला...

Global Bharat 22 Aug 2024 02:15: PM 2 Mins
कोलकाता आरोपी संजय रॉय की साइकोलॉजिकल रिपोर्ट में CBI को क्या-क्या मिला...

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस (RG Kar Medical College rape-murder case) में यातायात पुलिस स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी संजय रॉय की साइकोलॉजिकल टेस्ट कराई. इसके जो परिणाम आए हैं वह रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. रिपोर्ट में संजय रॉय को पशु प्रवृत्ति वाला यौन विकृत व्यक्ति बताया गया है. आरोपी संजय रॉय से पूछताछ के दौरान मनोविश्लेषकों की टीम टीम ने जब उससे पूछताछ की तो वे एक ऐसे शख्स को जान पाए, जिसके अंदर जानवर जैसी छिपी प्रवृत्ति थी. टीम ने बताया कि उसने बिना किसी डर या पश्चाताप के घटना के बारे में पूरी जानकारी दी.

CBI के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कि अपराध स्थल पर आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से हुई है, लेकिन वे DNA परीक्षणों के परिणाम का इंतजार है. बता दें कि CBI ने जब मामले को अपने हाथ में लिया, उससे पहले ही बंगाल पुलिस ने कहा था कि पीड़ित के नाखूनों के नीचे पाए गए खून और त्वचा के निशान संजय रॉय के हाथों पर लगी चोटों से मेल खाते हैं.

CBI सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी है कि आरजी कर अस्पताल से प्राप्त CCTV फुटेज में आरोपी 8 अगस्त को 11 बजे के आसपास चेस्ट डिपार्टमेंट वॉर्ड के पास दिखाई दिया था. उस समय ट्रेनी डॉक्टर 4 अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ वॉर्ड में ही मौजूद थी. इस दौरान संजय रॉय को कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए भी देखा गया.

पूछताछ में संजय रॉय ने बताया कि उस शाम पहले ही वॉर्ड में आ गया था. CBI ने बताया है कि पीड़िता अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ डिनर के लिए वार्ड से बाहर निकली और 9 अगस्त को रात 1 बजे के बाद सेमिनार हॉल में लौटी. CBI ने यह भी जानकारी दी है कि एक जूनियर डॉक्टर सुबह 2.30 बजे हॉल में आया और पीड़िता से कुछ बात की.

सीसीटीवी फुटेज में संजय रॉय को सुबह 4 बजे अस्पताल परिसर में फिर से प्रवेश करते हुए देखा गया. जांचकर्ताओं का मानना है कि वह तीसरी मंजिल के सेमिनार हॉल में पहुंचा, जहां पीड़िता सो रही थी. बताते चलें कि संजय रॉय को शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश किया जाना है, जब राज्य की ओर से नियुक्त वकील पहली बार उससे मुलाकात करेंगे. कोर्ट में उसकी पिछली पेशी के दौरान कोई भी वकील उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार नहीं था. इस मामले में CBI वर्चुअल सुनवाई पर विचार कर रही है.

Recent News