नई दिल्ली: राजनीति में वही नेता बड़े बने जिनके पास कोई विज़न होता है! PM मोदी बतौर प्रधानमंत्री जिस मंच पर खड़े हैं, कभी वहां मुख्यमंत्री की हैसियत से खड़े थे, ठीक 13 साल पहले पीएम मोदी ने जापान की कंपनी मारुति को गुजरात में ज़मीन दी! आज वही मारुति की फैक्ट्री ने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया! मारुति जापानी कंपनी है, लेकिन हिन्दुस्तान में इतना निर्माण हो रहा है कि अब भारत 100 देशों को कार बेचेगा! सुनिए वो कहानी जब आप गर्व से कहेंगे जय हिन्द!
70 के दशक में संजय गांधी ने मारुति का सपना देखा, ये पहली भारतीय कंपनी थी, 1971 में संजय गांधी ने इस कंपनी की नींव रखी, मारुति लिमिटेड का गठन किया, खुद संजय गांधी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे, 10 साल संजय गांधी की कंपनी ने कई कार डिज़ाइन करने की कोशिश की लेकिन वो रोड तक मारुति को नहीं दौड़ा पाए! साल 1980 में विमान हादसे में मौत हो जाती है!
अब कंपनी घाटे में जाती है, और ताला लटक जाता है, फिर इंदिरा गांधी की सरकार ने जापान की कंपनी सुजुकी के साथ मारुति का करार किया, मारुति सुजुकी ने मिलकर भारत की पहली आम नागरिक कार बनाई, साल 1983 में इंदिरा गांधी ने अल्टो 800 की चाबी खुद एक नागरिक को पकड़ाई! आज 5 दशक बाद संजय गांधी के सपने को पंख कांग्रेस की सरकार ने नहीं बल्कि मोदी सरकार ने लगाए हैं! लेकिन आज जो बातें PM मोदी ने कही हैं उसकी आवाज़ दूर तक जाएगी.
भारत के पास सबसे बड़ी ताकत प्रजातंत्र है और इसका हमें फायदा भी मिल रहा है. हमारे पास कुशल और बड़ी संख्या में कार्यबल मौजूद है, जिससे हर किसी के लिए यहाँ काम करना फायदेमंद साबित होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज जापान की कंपनी सुजुकी भारत में गाड़ियां बना रही है और यहीं से गाड़ियां वापस जापान एक्सपोर्ट हो रही हैं. यह न सिर्फ भारत-जापान के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है, बल्कि दुनिया का भारत पर बढ़ता भरोसा भी दिखाता है.