ISI का फाल्कन 50 प्रॉजेक्ट? बहुत बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हैं जम्मू के 4 आतंकी हमले

Global Bharat 13 Jun 2024 06:50: PM 2 Mins
ISI का फाल्कन 50 प्रॉजेक्ट? बहुत बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हैं जम्मू के 4 आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर में लगातार चार हमले होने के बाद दावा किया जा रहा है कि यह नापाक हरकत ISI के ‘फाल्कन 50 प्रॉजेक्ट’ का हिस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि आतंकियों की तैयारी लोकसभा चुनाव को डिस्टर्ब करने और भारत के विविभन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की थी, जिसमें वे सफल नहीं हो पाए. लेकिन वे बॉर्डर पार कारने में सफल रहे है.

उसी का नतीजा है कि इन दिनों जम्मू संभाग को निशाना बनाया जा रहा है. जानकार मान रहे हैं कि चूंकि जम्मू हिन्दू बहुल क्षेत्र है इसलिए आईएसआई इन दिनों सिर्फ जम्मू को ही निशाना बना रहा है. बताते चलें कि सबसे पहला हमला रियासी में हुआ था. यहां आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस को निशाना बनाया था. हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.

तभी से हमले का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और आतंकी लगातार कभी आम नागरिक तो कभी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहा है. परिणामस्वरूप जम्मू में अबतक चार हमले हो चुके हैं. आतंकियों ने रियासी के बाद कठुआ, फिर डोडा को निशाना बनाया. दावा किया जा रहा है कि इन सभी हमलों में पाकिस्तान का हाथ है और जम्मू से सटे सीमा के पास लॉन्च पैड बना रखा है.  

आईएसआई ने बदल ली है रणनीति

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन सभी हमलों के पीछे पाकिस्तान का सीधा-सीधा हाथ है. जानकारी मिली है कि बौखलाए पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी रणनीति बदल ली है और नई रणनीति के तहत आईएसआई कश्मीर घाटी की जगह जम्मू के इलाके में आतंक फैलाने के प्लान पर आगे बढ़ रही है. इसे लेकर बाकायदा आतंकियों को फंड भी जारी किया गया है.

इन ताम घटनाओं में अबतक 1 जवान शहीद हुए हैं और 2 आतंकी मारे गए हैं. चारों घटनाओं में 6 जवानों समेत कुल 49 लोग घायल हुए हैं. साथ ही  कुपवाड़ा में शब्बीर अहमद नाम के एक ओवर ग्राउंड वर्कर को भी पकड़ा गया है, जो आतंकियों की मदद कर रहा था. इसके पास से हथियार भी मिले हैं.

जम्मू को टारगेट करना है मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईएसआई ने जम्मू को टारगेट करने के लिए 'फाल्कन 50' प्रॉजेक्ट लॉन्च किया है. इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आंतकियों के जत्थे को ट्रेंड किया जा रहा है और सीमा पार कराया जा रहा. वही आतंकी अभी जम्मू संभाग में खूनी खेल खेल कर रहे हैं.

विधानसभा चुनाव पर है नजर

बताया गया है कि अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी सीमा पार करने में सफल हो गए तो लगातार 4 घटनाएं सामने आ गईं. आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद अब कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई इसे एक मौका समझ रही है और बड़े स्तर पर हमले का प्लान बना रही है.

लोकसभा चुनाव के बाद बौखलाया

ज्ञात होगा कि लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया था और वहां के लोगों ने शांति के साथ जीना भी शुरू कर दिया था. यही शांति पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है. पाकिस्तान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर की जनता में लोकतंत्र के प्रति आस्था और गहरी न हो जाए. इसी वजह से वह जम्मू-कश्मीर में खूनी खेल खेल रहा है.

Recent News