शाइस्ता की मिल गई लोकेशन, नेपाल या पाकिस्तान नहीं यहां छिपी है... 

Global Bharat 03 Sep 2024 03:24: PM 3 Mins
शाइस्ता की मिल गई लोकेशन, नेपाल या पाकिस्तान नहीं यहां छिपी है... 

हिंदी में एक कहावत है जिसे ढूंढा गली-गली, वो घर के बगल मिली...यूपी पुलिस की कई टीमें जिस लेडी डॉन शाइस्ता परवीन परवीन परवीन को शहर-शहर ढूंढ रही थी, कोई कह रहा था पाकिस्तान चली गई, तो कोई कह रहा था नेपाल के तराई इलाके में छिपी है, उसकी लेटेस्ट लोकेशन दिल्ली-एनसीआर में मिली है, और ये कोई हवा-हवाई जानकारी नहीं है, बल्कि हमेशा उसके साथ साए की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड शमशाद ने की है. जिसने कहा कि अभी अतीक भाई का ग्रुप जिंदा है, उनके गुर्गे एक दिन कार में बिठाकर मुझे दिल्ली के पास ले गए, वो इलाका सुनसान था, वहीं उन्होंने शाइस्ता परवीन परवीन परवीन भाभी से मुलाकात करवाई, पहले मैं उनका बॉडीगार्ड था, लेकिन 15 अप्रैल वाली घटना के बाद से सब अलग हो गए. फिलहाल भाभी दिल्ली के पास हैं.

अब दिल्ली के पास शाइस्ता परवीन परवीन परवीन कहां हो सकती है, यूपी एसटीएफ ये तलाश करने में जुटी है, ख़बर है कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन परवीन परवीन के साथ दो और बुर्के वाली महिलाएं हैं, जिनमें पहली महिला है अतीक की बहन आयशा नूरी और दूसरी महिला है अतीक के भाई अशरफ की बीवी जैनब, और इन तीनों के साथ गुर्गों की पूरी फौज चलती है, अगर ये कहीं जाती हैं, तो उस जगह की ठीक वैसे ही चेकिंग होती है, जैसे किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के जाने पर होती है, इनके प्राइवेट बॉडीगार्ड़ इतने शातिर और तगड़े हैं कि जरा सा भी भनक होने पर मीटिंग कैंसिल करवा देते हैं. 

इस मकान में छिपी हो सकती है शाइस्ता परवीन परवीन परवीन

अतीक की कई बेनामी संपत्तियां दिल्ली और एनसीआर में है, कुछ दिन पहले ही नोएडा सेक्टर 36 में उसकी 3.7 करोड़ की कोठी पुलिस ने कुर्क की थी. जिसका नाम शाहरूख के बंगले की तरह मन्नत था. वहां बाहर से ताला लगा रहता था, जबकि अंदर कुछ लोग केयरटेकर के तौर पर रहते थे, कहा जाता है वहीं अतीक की अवैध डील होती थी. ऐसे ही किसी मकान में, जो बाहर से बंद हो, जीर्ण-शीर्ण हालत में हो, अतीक की पत्नी छिपी हो सकती है.

यूपी एसटीएफ की टीम हर उस सुराग को ढूंढने में लगी है, जिससे शाइस्ता परवीन परवीन परवीन पर न सिर्फ शिकंजा कसा जा सके, बल्कि उसे गिरफ्तार किया जा सके, और शमशाद की गिरफ्तारी इस दिशा में बड़ा कदम है, क्योंकि शमशाद इतना शातिर है कि थाने के दारोगा भी इसका दिमाग देखकर चकरा जाते हैं.

कौन है शमशाद, कैसे हुआ अरेस्ट 

  • प्रतापगढ़ का रहने वाला शमशाद अतीक का राइट हैंड हुआ करता था
  • जब अतीक जेल गया इसे शाइस्ता परवीन परवीन परवीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी
  • जब शाइस्ता परवीन परवीन परवीन घर से फरार हुई, तब भी ये सीसीटीवी में देखा गया था
  • प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के बेली इलाके में रहता था
  • 30 अगस्त को एक पुलिया के पास से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया

इसके पास से ऐसे-ऐसे सामान मिले, जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई, और पूछताछ में जो राज उसने खोले उसने साफ कर दिया कि शाइस्ता परवीन परवीन परवीन को अब सलाखों के पीछे पहुंचने से कोई नहीं बचा सकता, वो चाहे किसी के घर भी रुक जाए, किसी भी मदद ले ले, यूपी एसटीएफ जब तक उसे और उसके साथ घूम रही दोनों लेडी डॉन को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक चैन से नहीं बैठने वाली. 

शाइस्ता परवीन परवीन परवीन के पीछे क्यों पड़ी है पुलिस

शाइस्ता परवीन परवीन परवीन परवीन के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उमेश पाल और दो सरकारी गनरों के साथ हुए कांड की आरोपी है. बेटे अली का फर्जी आधार कार्ड बनवाने, तथ्यों को छुपाकर असलहे का लाइसेंस लेने और अवैध असलहा रखने की आरोपी शाइस्ता परवीन परवीन परवीन पर 50 हजार का इनाम है. यहां तक कि ईडी ने शाइस्ता परवीन परवीन परवीन को वसूली रैकेट का सरगना बताया है, जिसका सीधा सा मतलब है कि दिल्ली में अब उसका बचना मुश्किल है.

Recent News