नई दिल्ली: 20 फरवरी को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करने वाली है. इन दोनों ही टीमों का ये पहला मुकाबला होगा. इसी लिए दोनों ही टीम अपना मैच जीत कर विजयी आगाज करना चाहेंगी. लेकिन क्या आपको पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है? भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबलों में किस टीम ने कितने मैच जीते हैं?
किसका पलड़ा भारी?
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के साथ ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 42 मुकाबले हुए हैं. जिसमें से भारत ने 33 मैच जीते हैं. जबकि बांग्लादेश ने 8 मुकाबलों में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. अगर इन आंकड़ों को देखा जाए तो भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.
भारतीय बल्लेबाजी
अगर वर्तमान फॉर्म की बात की जाए तो वहां भी भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है... ओपनिंग में शुभमन गिल और रोहित शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कोहली ने भी पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था, साथ ही श्रेयस अय्यर और अक्सर पटेल भी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. इन खिलाड़ियों के आगे बांग्लादेश के गेंदबाज दवाब में जुझते नजर आएंगे.
भारतीय गेंदबाजी
इंडियन क्रिकेट टीम की बॉलिंग भी इन दिनों पूरी तरह फॉर्म में नजर आ रही है. चाहे स्पिनर हों या फिर पेसर सभी अपना पूरा योगदान टीम की जीत में दे रहे हैं. इंग्लैंड टी-20 से लेकर वनडे तक भारतीय गेंदबाजों को समझने में नाकाम रही थी. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय बॉलर्स से यही उम्मीद की जा रही है, कि वो अपनी निरंतरता बनाए रखें.
बुमराह का ना होना बड़ा झटका
भारतीय टीम के लिए बुमराह का ना खेलना सबसे बड़ा झटका है. क्योंकि बुमराह विश्व के सबसे शानदार गेंदबाजों में शुमार हैं. पहले पॉवर प्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक में उन्हें शानदार गेंदबाजी करने की महारत हासिल है. ऐसे में बुमहार का भारतीय टीम के साथ ना होना कहीं ना कहीं रोहित शर्मा को भी खल रहा होगा.. हालांकि मोहम्मद शमी की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है... शमी ऐसे गेंदबाज हैं जो कभी भी खेल का रुख बदल सकते हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश की केवल एक बार ही टक्कर हुई है... जिस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी थी. इसलिए फिलहाल भारत का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ बहुत भारी माना जा रहा है.