मलेशिया में बैठा इमरान कौन, जिसके उपदेश पर चल रहा था TCS में इतना बड़ा ‘खेल’?

Abhishek Chaturvedi 15 Apr 2026 09:48: PM 3 Mins
मलेशिया में बैठा इमरान कौन, जिसके उपदेश पर चल रहा था TCS में इतना बड़ा ‘खेल’?

Nashik TCS BPO case: नासिक TCS के BPO की HR निदा खान की करतूतों का खुलासा कैसे हुआ, इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है, कहते हैं महाराष्ट्र पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली तो उसने अंडरकवर एजेंट बनाकर महिला पुलिसकर्मियों को कंपनी में भेजा, जो हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर इन सब पर नजर रख रहीं थीं, और जब सारे सबूत जुड़ने लगे तो गिरफ्तारियां शुरू हो गई, और अब पता चला है कि निदा खान के निकनेम में बड़ी कहानी छिपी थी, जिसके बारे में पहले सुनिए फिर बताते हैं 9 एफआईआर में किस पर क्या आरोप लगे हैं.

जितने भी आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ और पीड़ितों के बयान से ये बात साफ पता चल रही है कि ये शिकायत पहले निदा खान तक भी पहुंची थी, लेकिन वो खुद ही इस पूरे खेल में शामिल थी, इसलिए पीड़ितों को ही डराने लगती थी. यही वजह है कि इस केस से जुड़े आरोपी उसे डेयरडेविल कहकर बुलाते थे.

डेयरडेविल का मतलब है किसी भी जोखिम से नहीं डरने वाला, लेकिन सवाल उठ रहा है निदा खान को ये सब करने के लिए किसने कहा, क्या उसके ऊपर भी किसी का हाथ था, कई मीडिया रिपोर्ट ये दावा कर रही हैं कि मलेशिया में बैठा इमरान, जो एक उपदेशक की भूमिका निभाता था, वीडियो क़ॉल पर इन सबसे बात करता था.

दावा ये तक किया जा रहा है, वो इन्हें विदेश में नौकरी और लग्जरी लाइफ का लालच दे रहा था. तो सवाल ये उठ रहा है कि क्या वहीं से इन्हें ये सब करने के लिए फंडिंग भी मिल रही थी, क्योंकि ये जो नौकरी कर रहे थे, इसमें इन्हें पर्याप्त सैलरी मिल रही थी, फिर ये सब करने की क्या जरूरत थी, तो इसकी जानकारी जुटाने के लिए एसआईटी ने इन सबके बैंक अकाउंट डिटेल और कॉल डिटेल रिपोर्ट भी खंगाली है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ..य

दैनिक जागरण अपनी रिपोर्ट में दावा करता है कि अप्रैल 2024 से जनवरी 2026 के बीच अश्विनी चैनानी ने अन्य आरोपियों से लगातार संपर्क रखा गया. इस दौरान तौसीफ अत्तार को 38 कॉल और रजा मेमन को 22 कॉल किए जाने की जानकारी मिली है, जबकि दानिश शेख के साथ भी बातचीत के सबूत मिले हैं.

अब ये कॉल मामले को दबाने के लिए किया गया या इसके पीछे भी कोई साजिश थी, इसका खुलासा होना बाकी है, चूंकि अश्विनी चैनानी उस कमेटी की सदस्य भी थी, जिसके सामने महिलाएं अपनी शिकायत लेकर जातीं और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद होती, इसीलिए पुलिस ने चैनानी को भी अरेस्ट किया है. जबकि बैंक अकाउंट में विदेशी ट्रांजेक्शन हुए या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है.  अब तक की दर्ज नौ एफआईआर ये साफ इशारा कर रहे हैं ये खेल बड़ा हो सकता है.

इसके तार विदेश से जुड़े होने की संभावना है. एफआईआर के हवाले से मीडिया में ये दावा किया जा रहा है कि पहली FIR में दानिश शेख, तौसीफ अत्तर और निदा खान पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और शादी का झांसा देकर गलत हरकत के आरोप लगे हैं.

दूसरी FIR में रजा मेमन और शाहरुख कुरैशी पर गलत व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप हैं. तीसरी और चौथी FIR में शफी शेख और तौसीफ अत्तर पर महिला कर्मचारियों को घूरने, अश्लील इशारे करने और निजी जीवन में दखल देने के आरोप लगे हैं. पांचवीं FIR में आरोप है कि कर्मचारियों पर नमाज पढ़ने और नॉनवेज खाने का दबाव बनाया गया. उन्हें बुर्का ओढ़ाने, टोपी पहनाने की कोशिश की गई. छठी और सातवीं FIR में आरोपियों द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने और गलत कमेंट करने के आरोप लगे हैं. जबकि आठवीं और नौवीं FIR में भी लगातार उत्पीड़न, शादी का दबाव और मानसिक तनाव देने के आरोप सामने आए हैं.

ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या ये टाटा ग्रुप को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है, क्योंकि पहले से ही टाटा ग्रुप रतन टाटा के जाने के बाद कई मुश्किलों से गुजर रहा है...

nashik nashik tcs conversion nashik tcs conversion case

Recent News