जंतर-मंतर पर लाठी लेकर पहुंचने का ऐलान करने वाला रिंकू यादव कौन है, 'कॉकरोचों जनता के खिलाफ पहलवानों-जिम बॉयज को बुलाया, बताया कब चलेगी लाठी

Amanat Ansari 08 Oct 2026 06:11 PM 1 Mins
जंतर-मंतर पर लाठी लेकर पहुंचने का ऐलान करने वाला रिंकू यादव कौन है, 'कॉकरोचों जनता के खिलाफ पहलवानों-जिम बॉयज को बुलाया, बताया कब चलेगी लाठी

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. लेकिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुमुद राव उर्फ रिंकू यादव अब भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. उसने पहलवानों और जिम जाने वाले युवकों को लाठी लेकर जंतर-मंतर बुलाया है.

करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स वाले रिंकू यादव ने गुरुवार को नया वीडियो जारी कर कहा कि वह शनिवार (10 अक्टूबर) को जरूर जंतर-मंतर पहुंचेगा. उसने लोगों से सुबह 11 बजे गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर एंबिएंस मॉल के सामने इकट्ठा होने और वहां से साथ चलने की अपील की. रिंकू ने साफ कहा, “10 अक्टूबर को हम लाठी के साथ जंतर-मंतर जरूर जाएंगे. जो भी साथ चलना चाहे, कहीं से भी हो, चल सकता है. हमें किसी बेकसूर को लाठी नहीं मारनी. ना कोई दंगा-फसाद करना है. हम तो दंगा रोकने के लिए हैं.”

उसने बताया कि लाठी का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब सीजेपी के लोग अराजकता फैलाएंगे, संसद भवन में घुसने की कोशिश करेंगे या पुलिस कर्मियों से मारपीट करेंगे. अगर वे शांतिपूर्वक अपनी बात रखते हैं तो कोई दिक्कत नहीं. सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने रिंकू के वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नागरिकों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके उपद्रव पैदा करना चाहती है और सिविल वॉर जैसी स्थिति बनाना चाहती है.

रिंकू यादव पिछले कई दिनों से लगातार वीडियो जारी कर यूपी, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों व जिम जाने वाले युवाओं को लठ लेकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहा है. 10 अक्टूबर को दोनों तरफ से जुटान की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर सकती है.

cjp protest rinku yadav cockroach janta party

Recent News