कौन हैं सर्जियो गोर, जिन्हें  ट्रम्प ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में किया नामित, एरिक गार्सेटी की लेंगे जगह

Amanat Ansari 23 Aug 2025 11:02: AM 2 Mins
कौन हैं सर्जियो गोर, जिन्हें  ट्रम्प ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में किया नामित, एरिक गार्सेटी की लेंगे जगह

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सर्जियो गोर (Sergio Gor) को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है. अगर सीनेट उनकी नियुक्ति की पुष्टि करती है, तो गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में भी काम करेंगे, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं, जहां वर्तमान में अमेरिका के कोई राजदूत नहीं हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. राष्ट्रपति ट्रंप ने गोर को अपना बड़ा दोस्त बताया और कहा कि वह उनके एजेंडे को लागू करने के लिए पूरी तरह भरोसेमंद हैं.

ट्रंप ने कहा दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं ताकि वह मेरा एजेंडा लागू करे और अमेरिका को फिर से महान बनाए. सर्जियो एक शानदार राजदूत होंगे. गोर, डेमोक्रेटिक नियुक्त एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे, जो बाइडेन प्रशासन खत्म होने के बाद कैलिफोर्निया लौट गए.

सर्जियो गोर कौन हैं?

  • सर्जियो गोर का जन्म उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था, जब यह सोवियत संघ का हिस्सा था. उनके परिवार ने 1999 में, जब वे लगभग 12 साल के थे, अमेरिका में प्रवास किया. उनके पिता, यूरी गोरखोव्स्की, एक विमानन इंजीनियर थे, जिन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा इस्तेमाल होने वाले IL-76 जैसे सोवियत विमानों को डिजाइन करने में योगदान दिया था. उनकी मां का संबंध इजरायल से बताया जाता है.
  • वे लॉस एंजिल्स में पले-बढ़े और फिर वाशिंगटन डीसी में जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए चले गए, जो व्हाइट हाउस के करीब है.
  • युवा रूढ़िवादी समूहों में सक्रिय रहते हुए, उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों स्टीव किंग और मिशेल बाखमैन के लिए प्रवक्ता के रूप में काम किया, जो अपने दक्षिणपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं. बाद में वे सीनेटर रैंड पॉल के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बने.
  • गोर 2020 के चुनावों के दौरान ट्रंप के करीबी हुए, MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) आंदोलन में तेजी से ऊपर उठे, और 2024 में ट्रंप की जीत के बाद उन्हें राष्ट्रपति के कर्मचारी निदेशक (डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल) नियुक्त किया गया. ट्रंप ने उन्हें सरकारी भूमिकाओं में लगभग 4,000 वफादार लोगों को नियुक्त करने का श्रेय दिया.
  • गोर को ट्रंप के प्रति वफादारी के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ लोग उनके फैसलों को अप्रत्याशित मानते हैं. उनकी ट्रंप के अरबपति सलाहकार एलन मस्क के साथ भी तनातनी हुई थी.
  • उन्होंने जारेड इसाकमैन की नासा प्रमुख के लिए नामांकन को रोकने में भी भूमिका निभाई, क्योंकि इसाकमैन ने पहले डेमोक्रेट्स को दान दिया था.
Sergio Gor Donald Trump US ambassador US india

Recent News