2 पत्नी, किसी से भी संतान नहीं, बार-बार विवाद के बाद दूसरी पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Amanat Ansari 10 Aug 2025 03:21: PM 1 Mins
2 पत्नी, किसी से भी संतान नहीं, बार-बार विवाद के बाद दूसरी पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि जगदीशपुर इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति का गुप्तांग काट दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस को ओर से जानकारी मिली है कि यह घटना शनिवार रात फसनगंज कचनाव गांव में हुई, जब पीड़ित अंसार अहमद (38) पर उसकी दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो ने तीखी बहस के दौरान चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि हमले में उसने उसके गुप्तांग काट दिए. अहमद की दो पत्नियां थीं, सबेजूल और नाज़नीन बानो, और दोनों ही शादियों से उसकी कोई संतान नहीं थी.

इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अहमद को जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उन्नत इलाज के लिए रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया. जगदीशपुर के थाना प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि नाज़नीन को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Amethi crime news Amethi husband wife violence on husband Amethi police

Recent News