नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इन दिनों ‘पति, पत्नी और वो’ का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जहां पत्नी ने पति के सामने ही उसकी गर्लफ्रेंड की जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान पति प्रेमिका को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी भी पिटाई कर दी जाती है. वहीं पति-पत्नी के इस हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप तब होता है, जब वहां पुलिस आ जाती है.
Extra-Marital Affair Kalesh (Wife Caught her Sarpanch Husband went on a long drive with his girlfriend (after which the Sarpanch's wife beat up his GF on the middle of the Road) Ujjain Mp
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 15, 2024
pic.twitter.com/UdY7xfJgi5
पूरा मामला गोरखपुर के गीडा इलाके का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक महिला की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी. उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है. महिला को कुछ दिनों से लग रहा था कि उसके पति का कहीं और चक्कर चल रहा है, जिसके बाद उसने पति को रंगे हाथों पकड़ने की ठानी. दिन यूं ही गुजरता रहा.
एक दिन पत्नी को खबर मिली की उसका पति प्रेमिका के साथ किसी होटल में ठहरा हुआ है. फिर क्या था पत्नी भी वहां पहुंच गई और पति को रंगे हाथों धर लिया. फिर जैसे ही पति व उसकी प्रेमिका वहां से निकले और कार में बैठे, पत्नी वहां आ धमकी. उसने पति को कार रोकने का इशारा किया और फिर उसकी प्रेमिका पर टूट पड़ी. इस दौरान उसका पति प्रेमिका को बचाने की पुरजोर कोशिश करता है, लेकिन वह असफल हो जाता है, क्योंकि पत्नी उसकी भी धुनाई कर देती है.
पत्नी इतने गुस्से में होती है कि वह पति की गर्लफ्रेड के बाल खींचकर कार से उतारने की कोशिश करती है. उधर उसका पति सहमा सा सिर्फ देखता रहता है. यह नजारा देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट जाती है. यह सिलसिला करीब 45 तक चलता है. फिर पुलिस को सूचना दी जाती, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संभालने की कोशिश करती है. लेकिन गुस्से में ‘फुटबॉलर पेले’ बन चुकी महिला किसी भी हद से गुजर जाने पर उतारू रहती है. अंत में पुलिस मामले को संभालने में कामयाब हो जाती है और पति व उसकी गर्लफ्रेंड को थाने लेकर चली जाती है.
हालांकि महिला की ओर से पति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है. वहीं पुलिस कहना है कि अगर उसे तहरीर मिलती है तो जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. जबकि जो युवती मिली है वह भी बालिग है, इसलिए उसपर भी कोई मामला नहीं बनता है. इधर पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुआ है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.