मेघालय हनीमून मर्डर केस में नया ट्विस्ट, जमानत पर छूटे मुख्य आरोपी सोनम पर फरार होने का शक, परिवार में आक्रोश

Amanat Ansari 11 Jun 2026 07:25: PM 1 Mins
मेघालय हनीमून मर्डर केस में नया ट्विस्ट, जमानत पर छूटे मुख्य आरोपी सोनम पर फरार होने का शक, परिवार में आक्रोश

इंदौर: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मेघालय से नेपाल भाग चुकी है और कोर्ट में भी सिर्फ एक बार पेश हुई है.

विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलांग हाईकोर्ट में मेघालय पुलिस की याचिका पर सोनम की अंतरिम जमानत रद्द करने का फैसला सुरक्षित है. लेकिन आरोप है कि जमानत मिलने के बाद सोनम शर्तों का उल्लंघन करते हुए फरार हो गई. उन्होंने कहा, ''शिलांग नेपाल के पास है, हमें आशंका है कि सोनम वहां चली गई है.''

मामला क्या है?

23 मई 2025 को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के सोहरा टूरिस्ट प्लेस पर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. हाल ही में निचली अदालत ने सोनम को सशर्त जमानत दे दी थी, जिसमें साफ शर्त थी कि वह हर तारीख पर कोर्ट में हाजिर होगी और बिना अनुमति के क्षेत्राधिकार से बाहर नहीं जाएगी.

परिवार का आरोप है कि सोनम इन शर्तों का पालन नहीं कर रही. परिवार पहले से ही सोनम की जमानत का विरोध कर रहा था और केस को CBI को सौंपने की मांग कर चुका है. अब नेपाल भागने के आरोप ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.

Meghalaya honeymoon Raja Raghuvanshi Murder case Sonam Raghuvanshi

Recent News