राम मंदिर बनवा रहे साधु की इसराइल ने चाकू गोदकर की हत्या, साउंड बजने से था नाराज, योगी का चला बुलडोजर

Global Bharat 10 Jun 2026 11:41: PM 1 Mins
राम मंदिर बनवा रहे साधु की इसराइल ने चाकू गोदकर की हत्या, साउंड बजने से था नाराज, योगी का चला बुलडोजर

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में राम मंदिर का निर्माण करा रहे 60 वर्षीय साधु रामदास उर्फ मिलन दास की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस के अनुसार 9 जून को निर्माणाधीन मंदिर परिसर में साउंड बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने साधु पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल साधु को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के रूप में इसराइल का नाम सामने आया है. आरोप है कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन ने अवैध निर्माण के आरोप में आरोपी से जुड़े ढांचे पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे. 

वहीं, साधु रामदास का अंतिम संस्कार विशेष व्यवस्था के तहत किया गया. प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में उनके शव को मंदिर परिसर के निकट दफनाया गया, जहां उनकी समाधि बनाई जाएगी.  स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UP Cabinet Expansion UP Minister List UP Minister Lucknow News UP Politics News यूपी मंत्रिमंडल विस्तार यूपी मंत्री लिस्ट यूपी मंत्री लखनऊ न्यूज यूपी राजनीति न्यूज

Description of the author

Recent News