TMC में बगावत के बीच महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान! बोलीं- शुभेंदु अधिकारी का करती हूं सम्मान

Amanat Ansari 11 Jun 2026 12:14: AM 1 Mins
TMC में बगावत के बीच महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान! बोलीं- शुभेंदु अधिकारी का करती हूं सम्मान

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सांसदों और विधायकों की बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुभेंदु अधिकारी की तारीफ कर सबको चौंका दिया है. महुआ मोइत्रा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं शुभेंदु अधिकारी का सम्मान करती हूं. उनके साथ मेरे बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं.'' हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि शुभेंदु के पार्टी छोड़ने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं रहा है.

बागियों पर तीखा हमला

महुआ मोइत्रा ने बागी विधायकों और सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी से कोई दिक्कत थी, तो 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी क्यों नहीं छोड़ी? शुभेंदु अधिकारी ने जो कहा, उसे करके दिखाया. बाकी वाले भी वैसा ही क्यों नहीं करते? उन्होंने आगे कहा कि जो लोग 15 साल से ममता बनर्जी के सहारे आगे बढ़े, उन्हें पहले ही हटा देना चाहिए था. पार्टी में ‘शुद्धिकरण’ हो रहा है, इस पर कुछ हद तक खुशी भी जताई.

सुष्मिता देव पर क्या बोलीं?

महुआ ने सुष्मिता देव के इस्तीफे पर कहा कि लोग आजाद हैं. उन्होंने जो किया, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं. TMC में जारी इस भूचाल के बीच महुआ मोइत्रा का यह बयान काफी चर्चा में है. एक तरफ बागी सांसदों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं महुआ जैसे नेता अभी भी ममता बनर्जी के साथ डटे हुए हैं.

Mahua Moitra Suvendu Adhikari TMC Mamata Banerjee

Recent News