West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस TMC के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच पार्टी सांसद और युवा नेता सयानी का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह बयान उस समय का बताया जा रहा है जब उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा था, चड्ढा नहीं हुई तो चड्ढी हो जाऊंगी. अब जब कुछ मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक गलियारों में संभावित असंतोष या बगावती नेताओं की चर्चाएं चल रही हैं, तो विपक्षी समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स इसी बयान को शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वायरल क्लिप में सयानी घोष पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताती नजर आती हैं, उनके समर्थकों का कहना है कि बयान को मजाकिया और भावनात्मक संदर्भ में दिया गया था, जबकि विरोधी इसे वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर पेश कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक सयानी घोष की ओर से वायरल वीडियो को लेकर कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल और दलों के भीतर चल रही चर्चाओं के दौरान नेताओं के पुराने बयान अक्सर फिर से सुर्खियों में आ जाते हैं. बंगाल की राजनीति में भी यही देखने को मिल रहा है, जहां पुराने वीडियो और बयान नए राजनीतिक संदर्भों में वायरल हो रहे हैं.