निचलौल के बैठवलिया गांव से एक बूढ़े व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है. दावा किया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते वृद्ध की महिला के पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है. वहीं पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निचलौल पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है.
जानकारी मिली है कि वृद्ध व्यक्ति महिला के पति की गैरमौजूदगी में उसके घर गया था. वहीं महिला का पति कमाने के उद्देश्य से बाहर गया हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी ट्रेन छूट गई थी और वह पत्नी को बिना बताए घर आ गया.
दावा किया गया है कि जब उसका पति घर लौटा तो पत्नी को बिस्तर पर ही वृद्ध व्यक्ति के साथ गलत काम करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और लोहे की रॉड से दोनों की पिटाई कर दी. वहीं हो हल्ला होने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसी बीच इलाज के दौरान वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई और गंभीर अवस्था में महिला का इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. महिला की स्थिति अभी ठीक है. मृतक के दो बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं.