क्या जंतर-मंतर पर आज खत्म हो जाएगा प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने खाली करने के लिए कहा, फोर्स बढ़ाई

Amanat Ansari 19 Jul 2026 07:46: PM 1 Mins
क्या जंतर-मंतर पर आज खत्म हो जाएगा प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने खाली करने के लिए कहा, फोर्स बढ़ाई

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर अहम अपडेट आया है. सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद बढ़ी भीड़ के बीच दिल्ली पुलिस ने शाम 7 बजे तक प्रदर्शन स्थल खाली करने का ऐलान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माइक पर ऐलान किया जा रहा है- ''जंतर-मंतर पर शाम 7 बजे तक ही प्रदर्शन करने की अनुमति है. इसलिए 7 बजे के बाद इस जगह को खाली कर दें.'' ग्लोबल भारत टीवी वीडियो का स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ऐलान से यही आशंका जताई जा रही है कि आज ही प्रदर्शन स्थल खाली कराया जा सकता है.

पुलिस ने जंतर-मंतर पर फोर्स बढ़ा दी है. प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है. कल 20 जुलाई को CJP के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि CJP ने मार्च के लिए अनुमति नहीं ली है और किसी भी अनधिकृत मार्च को हाई सिक्योरिटी एरिया की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस समेत आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग, अतिरिक्त फोर्स और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है. 20 जुलाई को संसद मार्च के ऐलान के बीच आज का यह विकास प्रदर्शन की दिशा बदल सकता है.

CJP protest Jantar mantar Delhi police Sonam Wangchuk

Recent News