नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने बच्ची की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. दावा किया गया है कि बच्ची की मां ने ही प्रेमी से उसका का रेप करवाया था, और अपने फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. वारदात का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने फोन में रिकॉर्ड किए गए अपने ही बेटी का अश्लील वीडिया देखा.
इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 22 मार्च को घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता व्यापारी हैं, जो अक्सर विदेश यात्रा पर जाते रहते हैं. इसी बीच उसकी पत्नी की दोस्ती आरोपी से हो गई, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताता था.
बच्ची के पिता की गैरमूजदगी में महिला ने प्रेमी से गंदे काम करवाया और वीडियो रिकॉर्ड कर रख लिया. इस मामले में जांच से जुड़ी महिला अधिकारी बलजिंदर कौर सैनी ने कहा कि महिला का प्रेमी बच्ची के पिता को धमका भी रहा था और दबाव डाल रहा था कि अगर उन्होंने शिकायत की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. महिला अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस की वर्दी और हाथ में हथियार पकड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाल रखा है.
पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर महिला का फोन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी प्रेमी के घर से पुलिस की वर्दी जब्त कर जांच की जा रही है. मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65/2 (बारह वर्ष से कम उम्र की महिला से रेप) और 204 (फर्जी सरकारी अधिकारी बनना) और 351/2 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
दोनों आरोपियों की 21 मार्च शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई और मोहाली कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोनों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मानसिक आघात से उबरने के लिए बच्ची का मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराई गई है, जिसके बाद उसे दादा-दारी के घर भेजा गया है. रिमांड पूरी होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.